Menu Close

महाराष्ट्र में १०० किलो बीफ से भरी वैन में लोगों ने लगाई आग

मुंबई –  महाराष्ट्र में अहमदनगर से औरंगाबाद जा रही एक गाड़ी को लोगों ने आग लगा दी। कुछ लोगों ने इसे औरंगाबाद के करीब सावखेड़ा गांव में रोक लिया और फिर इस घटना को अंजाम दिया। लोगों की ड्राइवर से बहस भी हुई, लेकिन गाड़ी का ड्राइवर सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहा। ऐसी अफवाह थी कि इस गाड़ी में गोमांस भर कर ले जाया जा रहा है। बाद में पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी कि इस गाड़ी में तकरीबन १०० किलोग्राम बीफ था।

महाराष्ट्र में गोमांस पर पुरी तरह से प्रतिबन्ध है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। यह मामला रविवार का है लेकिन यह अब खुलकर सामने आया है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *