Menu Close

और कब तक हिन्दुओं का अंत देखा जाएगा ? – योग वेदांत सेवा समिति

महाराष्ट्र के धुलिया में ‘राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन !’

धुलिया के ‘राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन’ में सम्मिलित हिंदुत्ववादी

धुलिया (महाराष्ट्र) : जिस प्रकार से सनातन के साधकोंको मिथ्या आरोप के नामपर फंसाया गया है, उसी प्रकार से साध्वी प्रज्ञासिंह पिछले ७ वर्ष से, पूज्यपाद संतश्री आसारामजी बापू पिछले २ वर्ष से अधिक एवं ‘हिन्दू राष्ट्र सेना’ के श्री. धनंजय देसाई पिछले डेढ वर्ष से अधिक समय से कारागृह में हैं। आज तक इन सभीपर कोई भी आरोप सिद्ध न होते हुए भी उन्हें प्रतिभूति नहीं दी गई।

और कब तक हिन्दुओंका अंत देखा जाएगा ?

हिन्दू अब जागृत हो रहे हैं, योग वेदांत सेवा समिति की श्रीमती पूनम मलकर ने ऐसा प्रतिपादित किया।

५ अक्तूबर को यहां आयोजित ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ में वे बोल रही थीं। आंदोलन के उपरांत निवासी उप जिलाधिकारी श्री. भारदे को निवेदन दिया गया। पूज्यपाद संतश्री आसारामजी बापू की शिष्या श्रीमती नीता खत्री ने कहा कि पूर्व में हमारे आसाराम बापूजी एवं अब सनातन के साधकोंको अपकीर्त करनेवाले प्रसिद्धिमाध्यमोंको फटकार लगाने का समय आ गया है।

श्री. पंकज बागुल ने राज्यशासन को आवाहन करते हुए कहा कि २२ सितंबर की रात्रि २ बजे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ छोटे बच्चोंपर लाठीमार करनेवाली काशी की पुलिसपर त्वरित कार्यवाही कर उत्तरप्रदेश शासन को फटकार लगाने का समय आ गया है। राज्यशासन साधु-संतोंसे त्वरित क्षमायाचना करें।

इस आंदोलन में स्वदेशी जागरण मंच के श्री. विलास राजपूत, माउली भजनी मंडल के श्री. गोविंद भामरे एवं श्री. जितेंद्र पाटिल, वडजाई गांव के हिन्दू धर्माभिमानी श्री. राहुल चौगुले, श्री. समाधान चौहान, मनमाड जिन मित्र मंडल के श्री. विनोद लहामग, श्री राजेंद्र वाघ, बजरंग दल के श्री. विशाल चौहान, योग वेदांत सेवा समिति की श्रीमती सुनंदा लोहार, श्रीमती त्रिवेणी विसपुते, श्रीमती मंगला फटकाल, श्री. सतीश लोहार, श्री. मारुति साकरे, श्री. राजकुमार भाई, श्री. कमलेश भाई, डॉ. योगेश पाटिल, सनातन संस्था के साधक एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *