Menu Close

सनातन संस्था को मेरा सदैव आशीर्वाद – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज

मुंबई : सनातन संस्था को सदैव मेरा आशीर्वाद है, जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज ने सनातन के साधकोंके साथ बोलते हुए ऐसे प्रेमपूर्ण उद्गार व्यक्त किए।

यहां उन का प्रवचन एवं दर्शन समारोह का आयोजन किया गया था। तदुपरांत हुई भेंट के समय वे साधकोंसे वार्तालाप कर रहे थे।

इस अवसरपर श्रीमती तन्वी सरमलकर, श्री. सीमित सरमलकर, श्रीमती माधुरी ताम्हणकर तथा हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. रवि बाला ने उनसे भेंट की।

सनातन संस्थापर आए बंदी के संकट के संदर्भ में साधकोंद्वारा बताए जानेपर उन्होंने कहा कि, ‘चिंता न करें ! ऐसा कुछ नहीं होगा। अब यह सब शांत होने जा रहा है। सत्य लोगोंके सामने आ रहा है।’ सनातन के प्रवक्ता श्री. अभय वर्तकद्वारा सनातन संस्था का पक्ष अच्छी तरह प्रस्तुत किया गया। वे प्रशंसा करने योग्य हैं !

विशेष

१. सनातन के साधक दूर खडे थे, तो जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज ने उन्हें पास बुला लिया !

२. उनके भक्तोंने कहा कि उन्होंने अन्य किसी को इतना समय न दिया, ना किसी से इतनी देर तक बात की !

३. जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज ने साधकोंको प्रसाद भी दिया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *