Menu Close

उत्तरप्रदेश : १२ साल के मासूम के साथ मौलवी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

वासनांध मौलवी !

 maulaviबरेली : उत्तर प्रदेश में इमाम की घिनौनी हरकत सामने आयी है। उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में एक बच्चे के साथ कुकर्म की घटना ने लोगोंको शर्मसार कर दिया है। जांच में पुष्टि हुई है कि इमाम ने बच्चे के साथ कुकर्म किया है।

बरेली के कुतुबखाना मस्जिद के इमामपर १२ साल के मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वहीं स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद बच्चे के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गयी है।

गौरतलब है कि बरेली में एक प्रॉपर्टी डीलर का १२ वर्षीय मासूम बेटा कुतुबखाना मस्जिद मे इमाम मौलाना इम्तियाज से ५वीं कक्षा की तामील लेता था। लेकिन २५ जून की सुबह मौलवी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जब मासूम ने चिल्लाकर विरोध किया तो आरोपी मौलवी ने बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

लेकिन जब मासूम ने इस विषय में रोते हुए घरवालोंको बताया तो मौलवी के खिलाफ लोगोंका गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस को इस बाबत जानकारी दी गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *