Menu Close

दादरी मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाएंगे आजम, कहा – ‘देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश’

लखनऊ : उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर आजम खान ने दादरी हत्याकांड को यूएन (संयुक्त राष्ट्र) में ले जाने की बात कही है। उन्होंने कहा, ”मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश हो रही है। मुसलमानों से उनका हक छीना जा रहा है।” एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा कि, दुनिया के सामने वे इस तस्वीर को लाएंगे।

आजम ने कहा – बीफ बेचने वाले होटलों को बाबरी जैसा तोड दो

गौतमबुद्धनगर के दादरी में बीफ रखने की घटना में अखलाक नाम के शख्स की पीट-पीटकर जान लिए जाने से उत्तरप्रदेश के कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खान खफा हैं। आजम ने रविवार को गोभक्तों पर तल्ख और विवादास्पद टिप्पणी कर दी। उन्होंने गोभक्तों को चुनौती देते हुए कहा कि हर गोभक्त आज के बाद किसी भी होटल के मेन्यू में बीफ की कीमत न लिखने दे। अगर ऐसा हो, तो ऐसे सभी पांच सितारा होटलों का हाल उसी तरह बनाए, जिस तरह बाबरी मस्जिद तोडी गर्इ थी।

स्त्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *