Menu Close

बरेली : ६ साल की बच्ची के सिर से गिरा दुपट्टा तो जिहादी पिता ने ले ली जान

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भोजीपुरा थाने के ममौरा गांव में मामूली सी बातपर शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी छह साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया है कि भोजीपुरा थाने के ममौरा गांव में छह साल की लड़की के सिर से दुपट्टा गिर जाने से उसका पिता जाफर उर्फ चांद मियां अपना आपा खो बैठा और उसकी पिटाई करने के बाद उसे जमीन पर पटक दिया, जिस से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने गांव वालोंके हवाले से बताया कि जाफर कट्टर सोच का आदमी है और महिला ही नहीं बच्चोंको भी परदा रखने को जरूरी मानता है। श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्त्रोत : खबर एनडीटीव्ही

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *