Menu Close

हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रयासों से भारत में कुछ घंटों के लिए ट्वीटर पर सनातन संस्था बना रहा सर्वाधिक चर्चा का विषय !

हम सभी हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के आभारी हैं कि सनातन के सत्य का उन्होंने समर्थन किया । जिस प्रकार मिडियाने सनातन विरोधकों के समाचार दिखाए, क्या वैसे ही वे सनातन का समर्थन करनेवालों के समाचार प्रसारित करेंगे ?

rank1

एक ओर जहां सनातन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है, उस पर झूठे और निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देशभर में हजारो हिन्दू आंदोलन कर सनातन का समर्थन कर रहे हैं ।

सोशल मीडिया द्वारा भी हिन्दू सनातन संस्था का पक्ष ले रहे हैं । कल ही संतश्री पूज्य आसारामजी बापू के भक्त, हिन्दू डिफेन्स लीग, हिन्दू जनजागृति समिति एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने ट्वीटर पर सनातन का व्यापक समर्थन किया ।

‘#WeSupport_सनातन_संस्था’ इस हॅशटॅग द्वारा सनातन के पक्ष में ट्वीट किए गए ! उनके कडे परिश्रम के फलस्वरूप कुछ ही मिनिटों में #WeSupport_सनातन_संस्था भारत में पहले क्रमांक का ट्रेन्ड बन गया ।

आपको बता दें की, ट्वीटर पर चर्चा में रहनेवाले विषय को हैशटैग कहां जाता है । साथ ही, जो विषय सर्वाधिक चर्चा में हो, वह ‘टॉप ट्रेन्डिंग’ अर्थात सर्वाधिक चर्चा किए जानेवाले विषयों में आ जाता है । ४ अक्टूबर को कुछ घंटे पूरे भारत में सनातन का समर्थन करनेवाला #WeSupport_सनातन_संस्था यह हैशटैग, ट्रेन्डस् में पहले क्रमांक पर था । इस कारण यह विषय लाखो लोगों तक पहुंचा !

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *