Menu Close

“मुस्लिम की मौत पर 20 लाख, हिंदू की मौत पर 20 हजार भी नहीं” : साक्षी महाराज

 

sakshi maharaj

लखनऊ/नई दिल्ली : दादरी हत्याकांड में मारे गए मो. अखलाक की मौत पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने 20 लाख मुआवजे की घोषणा की थी, इस पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “ये सरकार केवल तुष्टिकरण के आधार पर चलेगी। मुस्लिम मरेगा तो 20 लाख दिए जाएंगे और हिंदू मरेगा तो 20 हजार भी नहीं दिए जाएंगे।”

साक्षी महाराज ने यह भी कह कि, “कांग्रेस का पप्पू वहां (दादरी) पहुंच गया, जिसे राजनीति की एबीसीडी नहीं आती। अब तक अमेरिका में था। अब वहां पहुंच गया।” आपको बता दें कि यूपी के सीएम अखिलेश ने अखलाक के परिवार से मुलाकात की है और दादरी मामले में डीजीपी जगमोहन यादव को तलब किया है। साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस को पीड़ित परिवार की सुरक्षा और बढ़ाने का ऑर्डर दिया है।

स्त्रोत : पत्रिका 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *