Menu Close

पटना (बिहार) – जिहादीने पहले की शादी फिर धर्म परिवर्तन कर युवती को छोडा

love-jihaad-patnaपटना (बिहार) : देहली की रहने वाली एक युवती के साथ पटना में धर्म परिवर्तन  कर छोड़ जाने का मामला सामने आया है। युवती से पटना के एक युवक शमीम हसन ने शादी की और फिर उसका धर्म परिवर्तित कर उसे छोड़ दिया। इस से पहले आरोपी जिहादी ने युवती को जमकर प्रताड़ित भी किया। साथ ही वह अन्य युवतियोंसे भी संबंध बनाता रहा। मामले के संबंध में पुलिस में युवती ने रिपोर्ट लिखाई है।

युवती ने आरोपी पति शमीम हसनपर धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन कराने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अन्य युवतियोंसे अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार दोनोंके बीच विवाद एक साल पहले से ही चल रहा है। युवती ने एक साल पहले भी महिला थाने में शिकायत की थी। लेकिन तब दोनोंके बीच पुलिस ने काउंसलिंग कराकर मामला सुलझा दिया था।

जिस के करीब साल भर बाद फिर से युवती की शिकायत पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थानाध्यक्ष नीलमणि ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की और बताया कि सभी आरोपोंपर संबंधित आइपीसी की धारा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *