Menu Close

शोभा डे ने कहा, मैंने अभी बीफ खाया, आओ मुझे मार डालो

उत्तर प्रदेश के दादरी इलाके में गौमांस खाने की अफवाह के चलते एक शख्स की जान ले ली गई। इस मुद्दे पर लेखिका शोभा डे ने नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के दादरी इलाके में गौमांस खाने की अफवाह के चलते एक शख्स की जान ले ली गई। इस मुद्दे पर जहां एक तरफ राजनीति गर्मा गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहने वाली लेखिका शोभा डे ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।

शोभा डे ने ट्वीट किया, मैंने अभी बीफ खाया है, आओ और मुझे मार डालो। यह कोई पहली बार नहीं है जब शोभा डे ने इस तरह का ट्वीट किया। इससे पहले भी उनके ट्वीट विवाद पैदा करते रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में उनके खिलाफ शिवसेना जबरदस्त विरोध प्रदर्शन भी कर चुकी है।

स्त्रोत : आइबीएन

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *