Menu Close

यदि अक्तूबर तक कब्र नहीं हटाया गया, तो हिन्दू संगठित हो कर कब्र उद्ध्वस्त करेंगे – बेलगांव के हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा शासन को चेतावनी

मोर्चे के माध्यम से हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा दी गई चेतावनी

मोर्चा में महिलाओंकी उपस्थिति उल्लेखनिय थी !

बेलगांव (कर्नाटक) : अनंतचतुर्दशी को ११.३० बजे खडकगल्ली परिसर के घर एवं दुकानोंपर पथराव करनेवाले धर्मांधोंपर कार्रवाई करने की प्रमुख मांग एवं पथराव के निषेधार्थ राजनीतिक दल, भाजपा एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा जिलाधिकारी कार्यालयपर ३० सितंबर को मोर्चा निकाला गया।

इस में शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान, श्रीराम सेना, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद तथा हिन्दू जनजागृति समिति का सहभाग था।

मोर्चे के माध्यम से हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा ऐसी चेतावनी दी गई है कि, शासन अवैधानिक कब्र (समाधिस्थल) को त्वरित हटा दे, अन्यथा सभी हिन्दू संगठित हो कर इस कब्र को उद्ध्वस्त करेंगे। उस समय जिलाधिकारी श्री.एन.जयराम के अनुपस्थित होने से अधिकारी श्री. प्रवीण बागेवाडी को निवेदन दिया गया।

घोषणा देनेपर प्रतिबंध लगाने से शांतिपूर्ण मोर्चा निकाला गया। इस में विशेष रूप से खडकगल्ली की महिलाओंकी उपस्थिति उल्लेखनिय थी।

खंजर गल्ली तथा लक्ष्मी मार्केट की भूमि में कब्र होने का दिखावा कर वहां धर्मांध प्रार्थना करते हैं।

२९ सितंबर को आयोजित स्थानीय नागरिक, पंच एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंके कार्यकर्ताओंकी बैठक में मोर्चा निकालने एवं दंगाविरोधी कृति समिति स्थापित करने का निर्णय लिया गया था।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *