Menu Close

सांगली के ‘इस्लामपुर’ का नामकरण ‘ईश्वरपुर’ करें – नगर परिषद को श्रीशिवप्रतिष्ठान के १० सहस्र नागरिकोंके हस्ताक्षर का निवेदन

सांगली के ‘इस्लामपुर’ का नामकरण ‘ईश्वरपुर’ करें !

प्रमुख अधिकारी को निवेदन देते हुए श्रीशिवप्रतिष्ठान के कार्यकर्ता

ईश्वरपुर-सांगली (महाराष्ट्र) : ‘उरुण इस्लामपुर’ का नाम बदलकर उसे ‘उरुण ईश्वरपुर’ करें। यह विषय नगर परिषद की आगामी सर्वसाधारण सभा में लें। इस मांग हेतु ईश्वरपुर नगरपरिषद के प्रमुख अधिकारी श्री. दीपक जिंजाड को श्रीशिवप्रतिष्ठान के नेतृत्व में १० सहस्र नागरिकोंके हस्ताक्षर का निवेदन दिया गया।

यही निवेदन नगरपरिषद के प्रशासकीय अधिकारी को भी दिया गया।

प्रथमत: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास सभी को एकत्रित कर प्रेरणामंत्र के रूप में घोषणाएं दी गर्इं। इस के पश्चात एकत्रित आकर सभी की ओर से प्रधान अधिकारी को निवेदन दिया गया। निवेदन देने पर प्रतिमा के पास आकर अभियान की परिसमाप्ति की गई। (उरुण इस्लामपुर का नाम बदल कर उसे उरुण ईश्वरपुर करने हेतु प्रयत्नरत श्रीशिवप्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओंका अभिनंदन ! अन्य के हिन्दुओंको भी इस से प्रेरणा ले कर स्थानीय क्षेत्र के विदेशी नाम बदलने हेतु कृत्य करना चाहिए ! – संपादक, दैनिक संपादक)

इस अवसरपर श्रीशिवप्रतिष्ठान के सर्वश्री गजाजन पाटिल, अशोकराव वीरकर, विश्व हिन्दू परिषद के सर्वश्री सुभाष शिंगण, संजय पोरवाल, शेखर खांडेकर, बालासाहेब गायकवाड, अभिजित वीरकर, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री राजाराम मोरे, संतोष कुंभार, उत्तम मोरे, सनातन संस्था के श्री. राम आवटी के साथ ६० से अधिक हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे।

उस समय दैनिक सनातन प्रभात का सत्यकथन विशेषांक का वितरण किया गया।

भारी संख्या में हिन्दुओंको एकत्रित देख कर एक पुलिस निरीक्षक एवं तीन पुलिस उपस्थित हो गये।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *