Menu Close

भगतसिंह समान व्यक्ति होने से ही देश एवं धर्म बचेगा – ठाकुर श्री. अजयसिंह सेंगर

महाराणा प्रताप बटालियनद्वारा ‘शहीद भगतसिंह की जयंती’ कार्यक्रम

ठाकुर श्री. अजयसिंह सेंगर

नई मुंबई : ठाकुर श्री. अजयसिंह सेंगर ने न्यू पनवेल के पृथ्वी सभागृह में महाराणा प्रताप बटालियनद्वारा आयोजित शहीद भगतसिंह की जयंती कार्यक्रम में प्रतिपादित किया कि देश में आज भगतसिंह समान व्यक्ति होने से ही देश एवं धर्म बच सकेगा।

आज के युवकोंको शहीद भगतसिंह के देशभक्तिवाले विचार स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि देश में बढी निर्धनता, बेकारी एवं अविकसितता के लिए दुर्बल राज्यसंविधान उत्तरदायी है। इस में बहुपक्ष राजनीतिक पद्धति के कारण देश राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक अध:पतन की ओर मार्गक्रमण कर रहा है।

यदि देश का विकास करना है, तो राज्यसंविधान त्वरित बदल कर द्विपक्ष राजनीतिक प्रणाली को अस्तित्व में लाएं।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *