Menu Close

दिवाली में पटाखों पर रोक लगाने सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे ६ से १४ महीने के ३ बच्चे

नई दिल्ली – सर्वोच्च न्यायालय में तीन नवजात बच्चों की ओर से दाखिल एक याचिका में दशहरे और दिवाली पर पटाखे जलाने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई है। अपनी तरह की यह अनूठी याचिका दाखिल करने वाले इन बच्चों की उम्र ६ से १४ महीने के बीच है। बच्चों की ओर से यह याचिका उनके पिता ने दाखिल की है। 

दिल्ली के इन बच्चों जोया राव भसीन, अर्जुन गोयल और आरव भंडारी ने स्थानीय प्रशासन के ध्वनि और वायु प्रदूषण पर रोक लगाने में नाकाम रखने के बाद सर्वोच्च न्यायालय से दखल देने की गुजारिश की है। 

याचिका में कहा गया है कि दिवाली और दशहरे पर जलाए जाने वाले पटाखों से होने वाले प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित वे ही होंगे, इसलिए दिल्ली सरकार को पटाखे बेचने के लाइसेंस देने से रोका जाए। बच्चों की ओर से कहा गया है कि प्रदूषण मुक्त वातावरण में बड़ा होना उनका अधिकार है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *