Menu Close

तमिळनाडु में शिवसेनाद्वारा शोभायात्रा के माध्यम से श्रीगणेश विसर्जन

ईद होने के कारण पुलिस ने हिन्दुओंपर दबाव डाल कर यह विसर्जन नियोजित तिथी से पहले ही करवा दिया !

shivsenaचेन्नई : तमिळनाडु राज्य के चेन्नई, त्रिची, मदुराई, दिंडिगल, कन्याकुमारी, वेळ्ळुर, थेनी, थिरुप्पूर, कोवाई इत्यादि स्थानोंपर शिवसेनाद्वारा भव्य शोभायात्रा के माध्यम से श्रीगणेशमूर्ति का विसर्जन किया गया। शिवसेनाद्वारा लगभग २ सहस्र गणेशमूर्ति का विसर्जन किया गया।

तमिळनाडू शिवसेना अध्यक्ष जी. राधाकृष्णन् के शुभहाथों विसर्जन शोभायात्रा को प्रारंभ किया गया। उस समय शिवसेना के कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित थे।

इस वर्ष तमिळनाडु पुलिस ने शिवसेनापर अधिक बंधन डाले थे। चेन्नई में श्रीगणेशमूर्ति विसर्जन के समय पुलिस ने सुरक्षा पूर्ती नहीं की थी। मदुराई में पुलिस ने एक मंडप से श्रीगणेशमूर्ति निकाल दी। तंजावर में अनेक नए गणेशमंडलोंकी पुलिस ने अनुमति अस्वीकार की। अधिकांश स्थानोंपर विसर्जन शोभायात्रा निकालने हेतु पुलिस ने अनुमति अस्वीकार की।

पारंपरिक पद्धति नुसार इस वर्ष मूर्ति विसर्जन २७ सितम्बर को करना था; किन्तु उसी कालावधी में ईद होने के कारण पुलिस ने हिन्दुओंपर दबाव डाल कर यह विसर्जन, २७ सितम्बर के पूर्व ही करवाया। (हिन्दुओंकी धार्मिक परंपराओं में हस्तक्षेप कर हिन्दुओंको उन के धर्म का पालन करने का देश की राज्यघटनाद्वारा प्राप्त मूलभूत अधिकार भी छिननेवाला प्रशासन ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *