Menu Close

सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा साधुओं का पारंपरिक पद्धति से स्वागत

Shri_Mahanta_Narendragiriji_maharaj
श्री महंत नरेंद्रगिरि महाराज का औक्षण करते हुए सनातन की साधिका

नासिक (महाराष्ट्र) – २५ सितंबर को सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा अंतिम राजयोग (शाही) स्नान हेतु आए साधु, संत एवं महंतों का पारंपरिक पद्धति से स्वागत किया गया । साधुओं के स्वागत के लिए त्र्यंबकेश्वर में अनेक स्थान पर स्वागत फलक हाथमें धारण किए गए थे । ये फलक साधुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे थे । इसके अतिरिक्त सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा कुशावर्त तीर्थ चौक में साधुओं के आगमन के समय शंखनाद तथा विधिवत् औक्षण किया जा रहा था । सभी साधु अवश्य रूप से इन स्वागतफलकों को देख रहे थे । ये स्वागतफलक एवं पारंपरिक औक्षण देख कर साधु प्रसन्न मुद्रा से वहां पर उपाqस्थत सनातन के साधक एवं समिति के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दे रहे थे तथा उन पर पुष्प की वर्षा कर रहे थे । सनातन के साधकों ने अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्रगिरीजी महाराज का औक्षण किया ।

सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा साधुओं द्वारा किया गया भावपूर्ण स्वागत अनेक लोगों में चर्चा का विषय सिद्ध हुआ । अनेक जिज्ञासुओं ने स्वयं आकर सनातन एवं समिति के कार्य के विषय में आत्मीयता से उनके कार्य के विषय में जान लिया एवं पारंपरिक पद्धतिसे  साधुओं का स्वागत करने के विषय में प्रशंसा भी की ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *