Menu Close

कैलास मानसरोवर का पवित्र तीर्थ कुशावर्त के तीर्थ में विधीवत अर्पण

‘सिंहस्थ पर्व – नासिक !’

चीन एवं महाराष्ट्र शासन का ‘सद्भावना अभियान !’

कैलास मानसरोवर का पवित्र तीर्थ त्र्यबंकेश्वर के तीर्थ में अर्पण करते हुए मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस, साथ में शिष्टमंडल

श्री क्षेत्र त्र्यंबकेश्वर-नाशिक : चीन के कैलास मानसरोवर से लाया गया पवित्र तीर्थ मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस के हाथों २५ सितम्बर की पर्वणी के निमित्त यहां के कुशावर्त तीर्थ में विधीवत अर्पण किया गया।

यह अभियान चीन एवं महाराष्ट्र शासन ने संयुक्त रूप से किया। उस समय चीन के वाईस कॉन्सुलेट जनरल चॉन्ग ली तथा कुंभमंत्री श्री. गिरीष महाजन उपस्थित थे।

गृहराज्यमंत्री श्री. राम शिंदे तथा मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती अमृता फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र के १२ लोगोंका एक शिष्टमंडल इस सद्भावना अभियानातंर्गत मानसरोवर गए थे। उस समय मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस ने यह विश्वास व्यक्त किया कि, इस अभियान के कारण चीन तथा भारत इन दो देशोंकी मित्रता अधिक दृढ होगी।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *