Menu Close

नेपाल घोषित हो हिन्दू राष्ट्र – राष्ट्रवादी शिवसेना

nepal_aarakhda

नई दिल्ली – नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी शिवसेना व यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट नेपाली दूतावास पर शीघ्र ही प्रदर्शन करेंगें। इस सन्दर्भ में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक कल होगी।

 एक प्रैस विज्ञप्ति में राष्ट्रवादी शिवसेना के अध्यक्ष एवं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव श्री जय भगवान गोयल ने मधेसी सम्प्रदाय की भावनाओं को सम्मान देते हुए नेपाल को यथाशीघ्र हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। इसी से नेपाल की भलाई है।

श्री गोयल ने मधेसी सम्प्रदाय पर किसी प्रकार के बल प्रयोग से नेपाल सरकार को परहेज करने को कहा अन्यथा हिन्दुस्थान का हिन्दू चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि न केवल 50% से अधिक नेपाल के मधेसी तथा भारत के १०० करोड़ हिन्दू नेपाल को हिन्दू राष्ट्र देखना चाहते है। दोनो देशों की हिन्दू जनता का सम्मान दोनों देशों की सरकारों व जनता को और निकट लाएगा।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *