Menu Close

मक्का : जमारात ब्रिज पर भगदड ने ली ७१७ हाजियों की जान, एक भारतीय की भी मौत

मक्का – सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के मीना में हज के दौरान एक ब्रिज के एंट्रेंस पर भगदड़ मच गई। इसमें ७१७ लोगों की मौत होने की खबर है। ८०५ से ज्यादा लोग जख्मी हैं। इनमें कम से कम २१ भारतीय बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में हैदराबाद की एक भारतीय महिला भी है। सऊदी में गुरुवार को बकरीद (ईद उल जुहा) मनाई जा रही है। गुरुवार को ही हज का आखिरी दिन भी है। इस दिन शैतान को पत्थर मारने की रस्‍म भी पूरी की गई। इस वजह से बड़ी संख्‍या में लोग मीना में जमा थे।

  • अल जजीरा चैनल और न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हादसा मीना के २०४ स्ट्रीट पर जमारात ब्रिज पर करीब १० बजे (लोकल टाइम) हुआ।
  • जमारात ब्रिज ५ मंजिला इमारत है जिसके अंदर से रास्ता से गुजरता है। यहां ३ लाख लोगों के कुछ देर ठहरने के इंतजाम हैं।
  • इस ब्रिज के पास हज की एक रस्म होती है। हादसे के वक्त ब्रिज के एंट्री गेट से लेकर एक किलोमीटर दूर तक हाजियों की भीड़ थी।
  • जमारात ब्रिज के एंट्री प्वाइंट पर हाजियों का एक ग्रुप बैठा हुआ था। इसी बीच दूसरा ग्रुप वहां पहुंचा।
  • धक्कामुक्की की वजह से दूसरे ग्रुप के कुछ हाजी पहले से बैठे लोगों पर चढ़ गए। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और कुछ ही मिनट में वहां लाशें ही लाशें बिछ गईं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *