Menu Close

साध्वी प्रज्ञासिंग, धनंजय देसाई एवं समीर गायकवाड को छुडाने के लिए २० नवंबर को मुंबई में भव्य मोर्चा

हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने किया सनातन पर प्रतिबंध का विरोध !

ajay_sengarमहाराष्ट्र के पनवेल में समस्त हिंदुत्वनिष्ठों की बीस सितंबर को बैठक आयोजित की गई थी । इस बैठक में हिंदु राष्ट्र सेना, महाराणा प्रताप बटालियन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आजादी बचाओ आंदोलन, हिंदु जनजागृती समिती, बजरंग दल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा अनेक हिंदुत्वनिष्ठ संगठन उपस्थित थे ।

तदुपरांत हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की बैठक में हुई चर्चा के विषय में पत्रकारों को जानकारी दी गई ।

श्रीमती रूपाली मराठे, १००८ श्री श्री विवेकानंद ब्रह्मचारीजी महाराज, श्री. जितेंद्र आर्य, ठाकुर श्री. अजयसिंग सेंगर
वॉईस ओव्हर : तब हिंदु राष्ट्र सेना के श्री. धनंजय देसाई की बहन श्रीमती रूपाली मराठे, हरिद्वार के एक सहस्त्र आठ श्री श्री विवेकानंद ब्रह्मचारीजी महाराज, आजादी बचाओ आंदोलन के श्री. जितेंद्र आर्य, महाराणा प्रताप बटालियन के अध्यक्ष ठाकुर अजयसिंग सेंगर तथा अन्य उपस्थित थे ।

पत्रकार परिषद में बताया गया कि, हिंदुत्वनिष्ठ संगठन एवं हिंदुत्वनिष्ठों को समाप्त करने के लिए जानबूझकर साध्वी प्रज्ञासिंग ठाकूर, हिंदु राष्ट्र सेना के अध्यक्ष श्री. धनंजय देसाई तथा सनातन संस्था के साधक श्री. समीर गायकवाड को कारावास पहुंचाया जा रहा है । उनपर अभीतक कोई भी अपराध सिद्ध नहीं हुआ है । वे सभी निर्दोष हैं । इसलिए महाराष्ट्र शासन तथा केंद्र शासन उन्हें मुक्त करे, इस मांग के लिए बीस नवंबर को मुंबई के आजाद मैदान में भव्य मोर्चा निकाला जाएगा ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *