Menu Close

योगी आदित्यनाथजी ने कहा, वेश्या की तरह बात करते हैं ओवैसी !

 

owaisiगोरखपुर : गोरखपुर के भाजपा सांसद नेता योगी आदित्यनाथ ने असदुद्दीन ओवैसी तीखा कटाक्ष किया है। योगी आदित्यनाथजी ने कहा है कि, केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा पर ओवैसी का बयान वैसे ही है जैसे कोई वेश्या पतिव्रता होने का उपदेश दे रही हो।

इससे पहले ओवैसी ने महेश शर्मा को असभ्य मंत्री बताया था। उन्होंने कहा था महेश शर्मा साफ कहते हैं कि कलाम मुस्लिम होने के बावजूद राष्ट्रवादी और मानवतावादी थे। यानी वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि मुसलमान भरोसे के लायक नहीं।

महेश शर्मा के बयान पर आदित्यनाथ कहा ये

मंगलवार को महंत आदित्‍यनाथ ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किसी भी मजहब का कोई अपमान नहीं किया है। ये तो सिर्फ सोच का फर्क है। इसके बावजूद जब ओवैसी भारतीय संस्‍कृति और धर्म के बारे में बताने लगते हैं तो ऎसा लगता है जैसे कोई वेश्‍या अपने पतिव्रता होने का उपदेश दे रही हो। ओवैसी विकृत मानसिकता के नेता हैं।

योगी आदित्यनाथजी ने नेपाल के संविधान को बताया आत्माविहीन

योगी आदित्यनाथ ने नेपाल के संविधान को आत्माविहीन बताया है, उन्होंने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि, आत्माविहीन मनुष्य जैसे निर्जीव होता है, उसी तरह नेपाल को क्षत-विक्षत करने की साजिश के तहत यूरोप और चीन के दबाव में ऎसा संविधान दिया गया है, जिसका नेपाल के भीतर ही विरोध हो रहा है।

संदर्भ : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *