Menu Close

जम्मू-कश्मीर : हिजबुल आतंकी की लाश मिलने के बाद भडकी हिंसा

एक आतंकवादी के समर्थन में आगे आनेवाले इन जिहादीयोंपर कडी कार्यवाही होनी चाहिए – हिन्दूजागृति

बारामूला : उत्तरी कश्मीर के तंगमार्ग में शनिवार सुबह हिजबुल मुहाहिदीन के एक आतंकी की लाश मिली। इसके बाद यहां हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। इसे रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

बताया जाता है कि फयाज अहमद नाम के जिस आतंकी की लाश मिली है वह पाटन के वेलू गांव का रहने वाला था। गांववालों को उसकी लाश धान के खेतों में पड़ी मिली। इसके शरीर पर गोलियों के निशान थे। इसके बाद, गांववालों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन, इसी बीच वहां कई लोग जमा हो गए। उनका आरोप था कि सेना के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के लोगों ने फयाज को मारा है। ये लोग भारत विरोधी नारे लगाने लगे। इन लोगों ने सीआरपीएफ और पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की। चश्मदीदों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने उन्हें काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *