Menu Close

‘इंडिया अगेन्स्ट इस्लामिक स्टेट’ का श्रीराम सेना के श्री. प्रमोद मुतालिक ने कर्नाटक के मंगळुरु में किया उद्घाटन

पत्रकार परिषदमें श्री. बसवराज बुद्धीहाळ, श्री. गंगाधर कुलकर्णी, श्री. प्रमोद मुतालिक, अधिवक्ता श्री. वीरेंद्र इचलकरंजीकर एवं श्री. गुरुप्रसाद

आज पूरे संसार पर इस्लामिक स्टेट का जिहादी संकट गहरा रहा है । भारत में भी इस संगठन की गतिविधियों को बढावा मिला है । यह गत कुछ महिनों में सामने आई घटनाआें से ज्ञात होता है । ऐसे में भारतियों को इस संकट के विरोध में जागृत एवं संगठित करने के लिए ‘इंडिया अगेन्स्ट इस्लामिक स्टेट’ नामक जालस्थल का निर्माण किया गया है ।

कर्नाटक के मंगळुरु में श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक ने इस जालस्थल का उद्घाटन किया । इस समय उन्होंने कहा कि, ‘मैं सभी से विनती करता हूं कि आप मुझे आपका समय दो हम भारत को भयमुक्त एवं आतंकवाद मुक्त बनाएंगे !’

इस समय हुई पत्रकार परिषद में हिन्दू महासभा के राज्य सचिव श्री. राजेश पवित्र, हिन्दू जनजागृति समिति के कर्नाटक राज्य समन्वयक श्री. गुरुप्रसाद, श्रीराम सेना के दक्षिण भारत समन्वयक श्री. गंगाधर कुलकर्णी, श्रीराम सेना के दक्षिण क्षेत्र प्रमुख श्री. महेश कोप्प आदि हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *