
इस्लामाबाद – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सुरक्षा तथा विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि पाकिस्तान के भीतर आतंकवाद को बढ़ावा देने में भारत की भूमिका अब कोई छिपी बात नहीं रह गई है।
उन्होंने कराची के बिजनेश एडमिनिस्ट्रेशन इंस्टीट्यूट में विदेश मंत्रियों के मंच से कहा कि भारत न केवल इस देश के आतंरिक मामलों में दखल दे रहा है बल्कि यहां आतंकवाद को बढ़ावा भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के हस्तक्षेप का दस्तावेजी सबूत एकत्र कर लिए गए हैं, जिन्हें भारतीय अधिकारियों को दिया जायेगा। इस संबंध में एक डोजियर संयुक्त राष्ट्र को भी सौंपा जाएगा।
उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि काबुल में किए गए हाल के आतंकवादी हमलों से दोनों देशों के संबंधों में तनाव आया है। उन्होंने कहा कि केवल तालिबान के साथ अफगानिस्तान की सरकार के साथ बातचीत से अफगानिस्तान में शांति कायम नहीं हो सकती।
स्त्रोत : पत्रिका








