Menu Close

लव जिहाद के खिलाफ हिंदू-सिख समाज ने खोला मोर्चा

गदरपुर (उत्तराखण्ड) : लव जिहाद के खिलाफ हिंदू व सिख समाज के लोगों ने एक मत होकर मोर्चा खोल दिया है। ३१ जुलाई को बाजपुर व ८ अगस्त को गदरपुर में हिंदू-सिख एक्शन कमेटी ने नगर में प्रदर्शन का एलान किया है।

गुरुद्वारा सिंह सभा के लंगर हाल में हिंदू व सिख समाज के लोगों की विशाल बैठक हुई। बैठक में विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर कुछ असमाजिक तत्व हिंदू व सिख समाज की युवतियों को निशाना बना रहे हैं। वे आपसी भाइचारे के माहौल को खराब कर रहे हैं। समाज में ऐसा कार्य करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि किच्छा, जसपुर, काशीपुर में ऐसी घृणित घटनाएं हो चुकी हैं। इनसे समाज को काफी पीड़ा हुई है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *