
मक्का : सऊदी अरब के किंग सलमान ने मक्का मस्जिद में हुए हादसे के पीछा का कारण पता लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। हज यात्रा से पहले मक्का की मुख्य मस्जिद में क्रेन के गिरने से १०७ लोगोंकी मौत हो गई थी। सऊदी के अधिकारियोंने कहा कि शुक्रवार को हुई इस घटना का असर हज यात्रा पर नहीं पड़ेगा। जिस समय ये हादसा हुआ था उस वक्त लाखों श्रद्धालू मक्का में मौजूद थे।

किंग सलमान ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कहा, “हम सभी कारणों की जांच करेंगे और इसके बाद लोगोंको नतीजा सुनाएंगे।” मस्जिद में जिस जगह पर क्रेन गिरने के कारण करीब २०० लोग घायल हो गए थे उस हिस्से को शनिवार को भी सील रखा गया। मक्का की इस्लामिक हेरिटेज रिसर्च फाउंडेशन के सह-संस्थापक इरफान अल-अलावी ने कहा कि उन्हें (ऑथोरिटी) हेरिटेज की कोई पर्वाह नहीं है और ना ही स्वास्थ और सुरक्षा की चिंता है।

इस हादसे को लेकर एक इंजीनियर का कहना है कि, ये ‘एक्ट ऑफ गॉड’ था। सऊदी बिनलादिन ग्रुप के लिए काम करने वाले एक इंजीनियर ने कहा कि क्रेन को प्रोफेशनल ढंग से लगाया गया था और इस में कोई भी तकनीकी दिक्कत नहीं थी।
स्त्रोत : पत्रिका








