Menu Close

राम जन्मभूमि की सुविधाएं बढ़ाने की याचिकापर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के दो जज हटे

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की बेंच से दो जज हट गए हैं। जस्टिस अनिल आर दवे और जस्टिस आदर्श गोयल ने खुद को इस केस से अलग कर लिया है।

अब सुनवाई १६ अक्टूबर को 

पहले इस बेंच की अध्यक्षता जस्टिस दवे ही कर रहे थे। अब भारत के मुख्य न्यायाधीश दूसरे जजों के नामों पर फैसला करेंगे। मामले की अगली सुनवाई १६ अक्टूबर को होगी।

इसलिए हटे दोनों जज 

जस्टिस दवे यूपी सरकार के वकील रह चुके हैं। वहीं, जस्टिस गोयल भी एक पार्टी की ओर से वकालत कर चुके हैं। इसलिए दोनों जजों ने खुद को केस से अलग कर लिया है।

इससे पहले बेंच ने टेंट की मरम्मत की इजाजत दे दी थी और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए थे। याचिका में कहा गया था कि, श्रद्धालुओं के लिए शौचालय तक की सुविधा नहीं है।

स्त्रोत : अाज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *