Menu Close

दिल्ली में मंदिर तोडने के विरोध में बवाल

Mandir_padtanaनई दिल्लीपूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में अतिक्रमण-रोधी अभियान के विरोध में २० अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर बसों में तोड़-फोड़ की। यहां एक मंदिर के अतिक्रमण किए गए हिस्से को हटाने के लिए संबंधित विभाग ने एक दल को भेजा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने शकरपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। इनकी पहचान अभी बाकी है।

प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर कागजों के कई बंडलों, टायर इत्यादि में आग लगा दी और उन्हें सड़क पर फेंक दिया जिस कारण यातायात भी बाधित हुआ। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रियदर्शिनी विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों पर पुलिस दल को तैनात किया गया। लेकिन प्रदर्शनकारी मुख्य सड़क पर कथित तौर पर हंगामा करते रहे और तोड़-फोड़ की।

अधिकारी ने बताया कि, अंत में अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा नहीं हो सका। इस मसले पर अतिक्रमण हटाने वाले संबद्ध निकाय से कोई संपर्क नहीं हो पाया।

स्त्रोत : आय बी एन खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *