Menu Close

दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामो-निशां मिटेगा : साक्षी महाराज

उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को कहा कि, गुलाम कश्मीर और लाहौर के बिना हिन्दुस्तान अधूरा है। जब तक ये दोनों भारत को वापस नहीं मिलता, तब तक हमारा देश पूरा नहीं हो सकता। भारत और पाकिस्तान के युद्ध की ओर बढ़ते हालातों के बारे में उन्‍होंने कहा, “पाकिस्तान कभी भी अपना रवैया नहीं बदल सकता। इस देश का एक ही इलाज है। वो कश्मीर मांगता है, तो हम लाहौर मांग लें।” भाजपा सांसद ने ये बातें एटा स्थित अपने आश्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

मां-बेटे की लिमिटेड कंपनी है कांग्रेस

राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का मामला एक साल और खिंचने पर उन्होंने राहुल की तुलना मोदी से की। साक्षी महाराज ने कहा, “कहां राजा भोज और कहां गंगू तेली।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस कोई पार्टी नहीं, बल्कि मां-बेटे की एक लिमिटेड कंपनी है। राहुल गांधी अगले चुनावों में सांसद का चुनाव भी नहीं जीत सकते, क्योंकि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं, उन्हें तो राजनीति विरासत में मिली है।” भाजपा सांसद ने सपा और बसपा को भी लिमिटेड कंपनी बताया।

ओवैसी का असर नहीं

साक्षी महाराज ने ओवैसी के प्रभाव को नकारते हुए कहा कि ओवैसी का हैदराबाद में ही कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा शिष्य हैदराबाद से वि‍धायक टीराजा सिंह ही ओवैसी का इलाज करने के लिए काफी है।

स्त्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *