Menu Close

म्यांमार में घुसकर सेना की कार्रवाई, ३ पीपल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकी मारे

सेना ने फिर म्यांमार में घुसकर तीन आतंकियों को मार गिराया। सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने यह कार्यवार्इ की। ये तीनों पीपल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकी थे। इस ऑपरेशन को शनिवार को अंजाम दिया गया, लेकिन खुलासा सोमवार को हुआ।

२.८ किमी अंदर घुसकर की कार्यवाई

सेना के सूत्रों ने बताया कि तीनों आतंकियों को म्यांमार सीमा में २.८ किमी अंदर घुसकर मारा । यह काम दिन में ही किया गया। ऑपरेशन को असम राइफल्स की ११वीं बटालियन और ६ डोगरा रेजिमेंट के जवानों ने अंजाम दिया।

जून में ऐसे ही मारे थे आतंकी

सेना ने ऐसी ही कार्यवार्इ में ८ जून को म्यांमार में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया था । ४ जून को सेना के काफिले पर हुए हमले में १८ जवान शहीद हो गए थे। सेना ने इसी का बदला लिया था।

सेना के प्रवक्ता की सफाई

सेना के एक प्रवक्ता ने दिल्ली में कहा कि यह कार्यवार्इ म्यांमार सीमा के पास की गई। जवानों ने म्यांमार की सीमा में प्रवेश नहीं किया।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *