Menu Close

उत्तराखण्ड : छह घंटे पुलिस चौकी में तडपती रही दुष्कर्म पीडित किशोरी !

एेसी पुलिस जहा है वहां की जनता उनसे क्या अपेक्षा रखेगी ? एेसे पुलिस अधिकारीयोंपर कार्यवाही हो इस हेतु जनता ने आगे आना चाहिए – हिन्दूजागृति

wb_rapeऊधमसिंहनगर : स्कूल से लौट रही ११ साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे आरोपी फरार हो गया। बाद में छह घंटे तक बच्ची पुलिस चौकी में तडपती रही, लेकिन उत्तराखंड पुलिस का दिल नहीं पसीजा।

मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्यवाई कर पीडि़त बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। छात्रा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौट रही थी। बिजली कॉलोनी के पास टेंपो का इंतजार कर रही बच्ची को गांव के ही ३० वर्षीय युवक ने घर छोडऩे के बहाने बाइक पर बैठा लिया।

आरोप है कि गांव के किनारे झाडिय़ों में युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ छात्रा कराहती हुई घर पहुंची। आपबीती सुनने पर विधवा मां दोपहर करीब दो बजे छात्रा को लेकर प्रतापपुर पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने सतर्कता दिखा आरोपी को पकड़ तो लिया, लेकिन समझौता कराने में जुटी रही। करीब छह घंटे तक मासूम चौकी में तड़पती रही और विधवा मां न्याय की गुहार लगाती रही। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाई करने के बजाय आवभगत में जुटी रही। इस दौरान छात्रा कई बार बेहोश भी हुई।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *