Menu Close

संथारा करने वाली बीकानेर की बदनी देवी ने प्राण त्यागे

‘संथारा’ : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समाधीमरण का यह पहला मामला

बीकानेर : बीते पचास दिन से संथारा करने वाली बदनी देवी की शनिवार सुबह मृत्यु हो गई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समाधीमरण का यह पहला मामला है। बीकानेर निवासी बदनी देवी ने आठ दिन तपस्या के बाद २५ जुलाई को संथारा शुरू किया था।

बदनी देवी के समाधीमरण की सूचना के बाद जैन समाज के कई लोगोंने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बदनी देवी ने शास्त्रोंके अनुसार आचार्य महाश्रमण से अनुमति लेने के बाद संथारा शुरू किया था। बदनी देवी के परिजनोंने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद संथारा की जानकारी सार्वजनिक की थी, जिस के बाद बदनी देवी के दर्शन के लिए जैन समाज के लोग आवास पर पहुंचकर संकल्प कर रहे थे। और संतोंके साथ कीर्तन में गीतिकाएं गाने के साथ ही नमोकार मंत्र का जाप किया जा रहा था।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *