Menu Close

श्रीनगर : फिर लहराया देश विरोधी झंडा, इस बार लिखा है – WE ARE JKIS

शुक्रवार को नमाज के बाद श्रीनगर की जामिया मस्जिद के पास आईएसआईएस के झंडे दिखाते हुए कुछ लोग।

श्रीनगर : पिछले कई शुक्रवार की तरह इस जुमे पर भी जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी झंडे लहराए गए। श्रीनगर के जामिया मस्जिद के पास कुछ लोगों ने नमाज के बाद झंडा दिखाया। प्रदर्शनकारियों ने इस बार झंडे पर ‘WE Are JKIS’ लिख रखा था। इससे पहले शुक्रवार को ही ‘ISIS COMING SOON’ लिखा हुआ झंडा लहराया गया था। बता दें कि पिछले 7 हफ्ते से लगातार शुक्रवार के दिन घाटी में झंडा दिखाए जाने की घटना हो रही है।

इसके पीछे कौन ?

पुलिस अफसरों के मुताबिक, आईएसआईएस और पाकिस्तान के झंडे फहराने के पीछे १२ लडकों का ग्रुप है। सीनियर पुलिस अफसरों के मुताबिक इंटेलीजेंस इनपुट और सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज और फोटो के आधार पर इस ग्रुप से जुड़े लोगों की पहचान कर ली गई है और इन पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इंटेलिजेंस एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि इस ग्रुप को आखिर फंडिंग कहां से हो रही है।

स्त्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *