Menu Close

देहली स्थित औरंगजेब मार्ग का नाम परिवर्तित किया गया : अब हुआ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मार्ग !

पूर्वी देहली के भाजपा सांसद महेश गिरि ने इकत्तीस जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि देहली स्थित औरंगजेब मार्ग का नाम परिवर्तित कर भूतपूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मार्ग रख दिया जाए । इस पर गृहमंत्रालय की अनुमती के उपरांत अब देहली महानगरपालिका ने अट्ठाईस अगस्त को औपचारिक रूप से इसका नाम परिवर्तित कर उसे कलाम का नाम देने का निर्णय किया है । औरंगजेब मार्ग का नाम परिवर्तित करने की मांग अनेक वर्षों से की जा रही थी । हिन्दुत्वनिष्ठ मांग कर रहे थे कि औरंगजेब क्रूरकर्मा होने के कारण उसका नाम हटाया जाए । महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम परिवर्तित कर संभाजीनगर रखने की मांग भी अनेक वर्षों से हो रही है । अब देखना है की क्या मोदी सरकार यह मांग भी पूरी करती है ?

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *