Menu Close

सर्वोच्च न्यायालय में श्री. प्रमोद मुतालिकद्वारा गोवा राज्य प्रवेशबंदी के विरुद्ध याचिका

गोवा की भाजपा सरकारद्वारा श्री. प्रमोद मुतालिकपर गोवा राज्य में प्रवेशपर प्रतिबंध

pramodनई देहली : गोवा की भाजपा सरकारद्वारा श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक को गोवा राज्य में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इस संदर्भ में श्री. मुतालिक की ओर से हिन्दुत्वनिष्ठ अधिवक्ता श्री. विष्णु शंकर जैनद्वारा सर्वोच्च न्यायालय में मुंबई उच्च न्यायालय के गोवा खंडपीठद्वारा दिए गए इस निर्णय को आवाहन देनेवाली याचिका प्रविष्ट की गई।

१९ अगस्त २०१४ को उत्तर गोवा जिलाधिकारीद्वारा श्री. प्रमोद मुतालिक एवं उनके सहयोगियोंको गोवा राज्य में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने वाला आदेश निकाला गया था। इस निर्णय को उत्तर एवं दक्षिण गोवा के जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर आगे बढाया गया; परंतु इस संदर्भ में श्री. मुतालिक का पक्ष प्रस्तुत करने के अधिकार पर आंच लाई गई।

इस के विरुद्ध श्री. मुतालिकद्वारा गोवा उच्च न्यायालय में न्याय मांगने पर न्यायालय ने प्रशासन के आदेश में हस्तक्षेप करना अस्वीकार किया। उच्च न्यायालय के इस आदेश को श्री. मुतालिक ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *