Menu Close

आंदोलन के समय यातायात को अडचन करने के आरोप से प्रमोद मुतालिक के साथ अन्य धर्माभिमानी दोषमुक्त !

14-pramod-muthalik-600हुबली : २२ अगस्त को मुख्य दिवानी न्यायालय द्वारा श्रीराम सेना के संंस्थापक अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक एवं हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती विदुला हळदीपुर के साथ अन्य धर्माभिमानियों को आंदोलन के समय यातायात को अडचन करने के आरोप से दोषमुक्त कर दिया गया है ।

लव, लिम्बेहुळी कन्नड चलचित्र में अय्यप्पा स्वामी, श्रीराम का अपमान किए जाने के संदर्भ में नगर के कित्तूर चन्नम्मा चौक पर आंदोलन किया गया था । आंदोलन के पश्चात प्रमोद मुतालिक के साथ शिरूर पार्क अय्यप्पा भक्तवृंद के आनंद गुरुस्वामी, शबरीनगर अय्यप्पा भक्तवृंद के मोहन गुरुस्वामी, शबरी कुटीरा के शिवानंद गुरुस्वामी, केश्वापुर भक्तवृंद के नागु गुरुस्वामी, नवकर्नाटक निर्माण वेदिका के मंजूनाथ निलगुंद, गोकुल निवासी अभिमन्यू मडिवाळर, शिरूरपार्क के महेश शानभाग तथा केश्वापुर के प्रकाश शेट्टी पर अपराध प्रविष्ट किया गया था ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *