Menu Close

ताजमहल को तेजोमहालय बताकर शिवसैनिकों ने की महाआरती

आगरा : दुनियाभर में प्रसिद्ध ताजमहल पर शिवसैनिकों ने आज ताज की महाआरती की। शिवसैनिकों ने ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए इसकी आरती की।

शिवसैनिकों ने तेजोमहालय बताते हुए कहा कि यह हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। यही नहीं शिवसैनिकों का कहना है कि, आगरा में हर जगह महादेव के मंदिर हैं और यमुना के किनारे भी शिव मंदिर स्थित है।

प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बावजूद शिवसैनिकों ने ताजमहल की आरती की। शिवसैनिक हर साल सावन के महीने में शिव की आरती उतारते हैं। हालांकि प्रशासन ने ताज परिसर में आरती पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है।

स्त्रोत : वन इंडिया 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *