Menu Close

झाड-फूंक के बहाने युवती से छेडछाड पर वासनांध मौलवी की पिटाई

maulaviवाराणसी : झाड-फूंक के बहाने एक मौलवी द्वारा घर की महिलाओं और लडकियों से आधी रात को छेड़खानी करने पर ग्रामीणों ने पीटकर उसे पुलिस को सौंप दिया है। घटना जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के सिसवां गांव की है।

बृहस्पतिवार की शाम को झाड़-फूंक करने वाला एक मौलवी इस गांव में पहुंचने के बाद सुक्खु के घर डेरा डाल दिया। घर वालों ने परिवार के कई लोगों की तबियत खराब होने की बात बताई तो मौलवी ने कहा कि बुरी आत्मा का साया मंडराने के कारण ऐसा हो रहा है। शुक्रवार को विशेष पूजा कर सारी दिक्कतों को खत्म करने का दावा किया।

बीती रात को सुक्खू के घर जब सब लोग सो गए तो मौलवी घर के छत पर जाने के बाद जहां महिलाएं सो रही थी, जाकर अगरबत्ती लगाने के नाम पर छेड़खानी करने लगा। ओझा की इस हरकत को देखकर एक महिला जागकर शोर मचाने लगी। महिलाओं का शोर सुनकर घर के बाकी लोग जाग गए।

झाड़-फूंक करने के नाम पर महिलाओं से छेड़खानी कर रहे मौलवी को पकडकर ग्रामीणों ने पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जब मौलवी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अलाउददीन बताया। जौनपुर जिले के थाना मुंगराबाद शाहपुर के प्रेमापुर गांव के रहने वाले मौलवी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

स्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *