
पुणे : यहां के ‘कलाक्षेत्रम’ साडियों की दुकान में १४ एवं १५ अगस्त को सनातन संस्था पुणे न्यास द्वारा राष्ट्रपुरुष एवं क्रांतिकारियों तथा धर्मशिक्षा देनेवाले फलकों की प्रदर्शनी आयोजित की गई थी । इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दुकान के स्वामी श्री. चंद्रकांत पासकंठी ने किया । इस प्रदर्शनी के लिए श्री. पासकंठी ने हाल ही में अपने व्यवसाय के लिए खरीदी भूमि उपलब्ध करवाई । इस दुकान में कर्मचारी वृंद एवं ग्राहक, ऐसे १५० लोगों ने प्रदर्शनी का लाभ उठाया । इस प्रदर्शनी को देखने के पश्चात कुछ लोगों ने, ‘व्यवसाय करके सामाजिक भान रखकर आयोजित की प्रदर्शनी’ ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त की जब कि कुछ लोगों ने कहा कि आज की पीढी को ऐसी प्रदर्शनी की आवश्यकता है ।
इस दुकान में पिछले ६ माह से हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा धर्मशिक्षा वर्ग आयोजित किया जाता है । इस कार्यक्रम के समय इस धर्मशिक्षा वर्ग के ३ लोगों ने उत्साहित होकर उपस्थित लोगों को क्रांतिकारियों के विषय में जानकारी दी ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








