बलात्कार एक ने किया, नाम चार के लिखा दिए। चार ने रेप कर दिया, कभी ऐसा हो सकता है क्या? ऐसा प्रैक्टिकली संभव नहीं है – मुलायम
‘लड़के हैं, गलती हो जाती है’ वाले बयान के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को एक और विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि रेप की कुछ घटनाएं जानबूझकर गैंगरेप की तरह पेश की जाती हैं और जानबूझकर ज्यादा लोगोंको आरोपी बनाती हैं।
लखनऊ में ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए जिन में एक शख्स ने अपराध किया था, लेकिन पीड़िता ने ज्यादा लोगोंके नाम लिए। उन्होंने कहा, ‘मेरी जानकारी में है, रेप एक ने किया, नाम चार के लिखा दिए। चार ने रेप कर दिया, कभी ऐसा हो सकता है क्या? ऐसा प्रैक्टिकली संभव नहीं है। परिवार के चार भाई थे, चारोंका नाम लिखवा दिया।’
स्त्रोत : आज तक









