Menu Close

बालासाहेब ठाकरे को आतंकवादी बताने पर ‘तहलका’ के संपादक को समन

मुंबर्इ : शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को आतंकवादी बताने से विवाद में आए ‘तहलका’ मैगजीन के संपादक मैथ्यू सैमुअल की इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है।

आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को एनबीटी को बताया, ‘हमने मैथ्यू को नोटिस भेज दिया है और बयान लेने के लिए उन्हें मुंबई बुलाया है। यदि वह यहां नहीं आएंगे, तो हमारी टीम उन्हें लेने दिल्ली जाएगी।’

नरेंद्र सिंह के मुताबिक, ‘हमारे पुलिस स्टेशन में सोमवार को शिवसेना के एक विभाग प्रमुख की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हमने इस केस में आईपीसी का सेक्शन १५३-ए लगाया है। यदि कोर्ट में आरोप साबित हो गया, तो आरोपी को कम-से-कम २ साल की सजा हो सकती है।’

इससे पहले एमएनएस नेता बाला नांदगांवकर ने पत्रिका के खिलाफ दादर के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था, ‘तहलका ने २ धर्मों के बीच वैमनस्य फैलाने की कोशिश की है।’ उन्होंने कहा कि वे इस बारे में राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को भी शिकायत भेजेंगे।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *