Menu Close

भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू जनजागृति समिति की फ्लेक्स प्रदर्शनी को उत्स्फूर्त प्रतिसाद

हिन्दू जनजागृति समिति की फ्लेक्स प्रदर्शनी

भाग्यनगर (हैद्राबाद) : यहां के प्रसिद्ध बोनालू त्यौहार के उपलक्ष्य में महाकाली बोलोराम मंदिर में प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा ‘धर्मशिक्षा’ एवं ‘धर्मजागृति’ विषयोंपर फ्लेक्स प्रदर्शनी लगाई गई।

सैकडों जिज्ञासुओंने प्रदर्शनी का भ्रमण किया। महाकाली मंदिर के अध्यक्ष एवं जी.एच.एम.सी.के सदस्य श्री. जी. लोकनाथ के शुभहाथों इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के आंध्रप्रदेश समन्वयक श्री. चंद्रु मोगेर तथा हिन्दू धर्माभिमानी श्री. नवीन अलवल के साथ अनेक हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे।

क्षणिकाएं –

१. इस फ्लेक्स प्रदर्शनी के साथ ही ग्रंथप्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

२. श्री. नवीन कुमार ने प्रदर्शनी के लिए पंडाल दिया तथा साधकों के भोजन एवं निवास का प्रबंध किया।

३. छ: टीवी’ एवं ‘तेलंगाना न्यूज’ समाचारप्रणालोंने इन प्रदर्शनियोंका ध्वनिचित्रीकरण (वीडियो शूटिंग) किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *