Menu Close

कल्याण में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ !

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानपर नमाजपठन करने पर प्रतिबंध लगाया जाए ! – हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा एकमत से मांग

कल्याण-मुंबई : आतंकवादी याकूब का समर्थन करनेवाले एवं न्यायव्यवस्था के विरुद्ध जानेवाले सभी व्यक्तियोंपर देशद्रोह के अपराध प्रविष्ट कर उन पर कठोर कार्यवाही करने तथा मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार मार्ग यातायात के लिए होने से यदि वहां उत्सव मनाना असंभव है, तो मार्ग तथा रेल्वे फलाट जैसे सार्वजनिक स्थानोंपर नमाजपठन करने पर भी प्रतिबंध लगाया जाए इत्यादि मांगों को लेकर कल्याण में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया।

आंदोलन में सम्मिलित विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंके कार्यकर्ता

यहां के पश्चिम विभाग के शिवाजी महाराज चौक में सायं समय ५.३० से ७.३० की कालावधि में किए गए आंदोलन में भाजपा के कल्याण नगर उपाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र डहाके, वि.हिं.प.चे उल्हासनगर अध्यक्ष श्री. वी.पी. वाजपेई, हिन्दू महासभा के हिन्दू युवा मोर्चा के महाराष्ट्र प्रभारी श्री. राकेश हिन्दुस्थानी, जिजाऊ प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री. संजय पारेकर, ‘हिन्दू राष्ट्र’ सेना के श्री. आदित्य देशमुख, श्री. कैलास जाधव, जय हनुमान मित्र मंडल के श्री. योगेश मोकाशी, बजरंग दल के श्री. हर्षल प्रभु, भारतीय युवा शक्ति के श्री. सिद्धार्थ नायर, श्री योग वेदांत समिति के श्री. राजेश बाऊस्कर, हिन्दू धर्माभिमानी श्री. गणेश बिवलकर, अधिवक्ता श्री. विवेक भावे, सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति इत्यादि संगठनोंके ८० कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर शासन को दिए गए निवेदनपर नागरिकोंके हस्ताक्षर लिए गए।

आतंकवादियोंपर गोलियां बरसानी चाहिए ! – डॉ. उपेंद्र डहाके, भाजपा कल्याण नगर उपाध्यक्ष

आतंकवादियोंको फांसी देने की अपेक्षा १५ अगस्त को लाल किले पर ले जाकर गोलियां बरसानी चाहिए, तभी उन पर धाक जमेगी। इसी लिए यदि आतंकवाद को समूल नष्ट करना है, तो उनके समर्थकोंपर भी धाक जमना आवश्यक है, भाजपा के डॉ. उपेंद्र डहाके ने ऐसा मत व्यक्त किया।

पुलिसकर्मी हिन्दुओंके किसी आंदोलन तथा कार्यक्रम का चित्रीकरण (शूटिंग) करते हैं, यह हिन्दुओंका दुर्भाग्य है ! – श्री. वी के. वाजपेई, वि.हिं.प.

आजाद मैदानसमान घटनाओं में दंगा मचानेवाले लोगोंपर निश्चित रूप से कार्यवाही नहीं की जाती; परंतु हिन्दुओंद्वारा वैधानिक मार्ग से किए गए किसी भी आंदोलन के लिए हिन्दुओंकी अपेक्षा पुलिस अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम का चित्रीकरण (शूटिंग) करती है, यह हिन्दुओंका दुर्भाग्य है।

धर्मरक्षा हेतु एकत्रित हों ! – श्री. राकेश हिंदुस्थानी, हिन्दू महासभा

यदि धर्म पर होनेवाले आक्रमणोंको रोकना है, तो आप को जाति-पाति, पक्ष तथा संप्रदायोंकी परंपराओंको अलग रख अनेक स्थानोंपर होनेवाले आंदोलन के माध्यम से एकत्रित आना चाहिए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *