Menu Close

भाग्यनगर (हैद्राबाद) में संपन्न हुआ राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन

Full andolan 1 (Medium)

भाग्यनगर (हैद्राबाद) : देशद्रोही आतंकवादी याकूब मेमन का समर्थन करनेवालोंपर देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट करने, १० से १२ सितंबर की कालावधि में भारत में आतंकवाद फैलानेवाले पाकिस्तान के कलाकारोंद्वारा देहली में होनेवाला ‘शान-ए-पाकिस्तान’ कार्यक्रम निरस्त करने तथा भाजपा विधायक श्री. राजासिंह ठाकूर को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर १६ अगस्त को यहां पर राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन किया गया । २०० से अधिक हिन्दू धर्माभिमानियों ने इस आन्दोलन में सहभाग लिया । जो धर्माभिमानी आन्दोलन में उपस्थित रहने के लिए किसी कारणवश असमर्थ थे, उन्होंने पहले ही संपर्क करके सुचित किया था ।

Raja singh speech (Medium)
श्री. राजासिंह ठाकूर उपस्थित हिन्दू धर्माभिमानियों काे संबोधित करते हुए

भाजपा विधायक तथा हिन्दू नेता श्री. राजासिंह ठाकूर स्वयं इस आन्दोलन में उपस्थित थे । आन्दोलन के लिए ध्वनिक्षेपक, पत्रकारों को बुलाना तथा अन्य व्यवस्था भी उन्होंने किया । वृत्तवाहिनी तथा वृत्तपत्रों के १५ पत्रकार आन्दोलन का ब्यौरा लेने के लिए आए थे ।

Bike rally coming for andolan (Medium)
कुछ हिन्दू धर्माभिमानियों ने आन्दोलन स्थल तक पहुंचने के लिए बार्इक रैली निकाली ।

इस आन्दोलन में श्री राम युवा सेना, हिन्दू एकता मंच, हिन्दू महासभा, भारत विकास परिषत, नेताजी स्पूर्ति केन्द्रम, हिन्दू धर्म रक्षा समिति, विश्व हिन्दू परिषत महिला संघ, सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति ने सहभाग लिया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *