Menu Close

तस्लिमा नसरीन का निवास अनुमति पत्र बढा सकती है भारत सरकार

भारत सरकार बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का निवास अनुमति पत्र बढ़ा सकती है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक तसलीमा के आवेदन पर कार्यवार्इ जारी है और जल्द इस पर फैसला हो सकता है।

गौरतलब है कि तसलीमा का परमिट सोमवार को ही खत्म हो गया जिसके बाद ट्विटर पर उन्होंने परमिट रीन्यूवल स्टेटस के सिलसिले में सवाल किया।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘उन्होंने परमिट एक साल और बढ़ाए जाने का आवेदन वक्त रहते ही दे दिया था। लेकिन ऐसे आवेदन पर कार्यवार्इ में ज्यादा वक्त लगता है। औपचारिकताएं पूरी होते ही फैसला उन्हें बता दिया जाएगा। ‘अंग्रेजी अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी खबर के अनुसार सरकार तसलीमा के हक में फैसला ले सकती है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के लेखकों के कत्ले आम के बाद जान के बचाव के लिए तसलीमा जून से ही अमेरिका में रह रही हैं।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *