Menu Close

यदि हिन्दू संगठित रहें तथा वैधानिक मार्ग का अनुसरण कर प्रयास करें, तो धर्महानी रोक सकते हैं ! – विक्रम भावे

कार्यक्रम में मार्गदर्शन करते हुए श्री. विक्रम भावे तथा उपस्थित ग्रामस्थ

येळावी-सांगली (महाराष्ट्र) : यहां के श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना की आवश्यकता’ इस विषय पर मार्गदर्शन आयोजित किया गया था। उस समय ‘मालेगांव बमविस्फोट के पीछे अदृश्य हाथ’ इस पुस्तक के लेखक श्री. विक्रम भावे ने मार्गदर्शन किया।

अपने मार्गदर्शन में उन्होंने हिन्दूत्वनिष्ठोंको यह विश्वास दिलाया कि, ‘हिन्दू केवल एक छत के नीचे रहकर संगठित होकर वैध मार्ग का अनुसरण कर प्रयास करें, तो धर्महानि रोक सकते हैं। हिन्दू विधीज्ञ परिषद यह संस्था हिन्दू धर्म के लिए कार्य करनेवालोंको विनामूल्य सहायता करती है। अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की वैधानिक सहायता की आवश्यकता रही, तो जनपद के हिन्दू विधीज्ञ परिषद के अधिवक्ता आप को सहायता करेंगे।’

श्री. विक्रम भावे

इस कार्यक्रम के लिए १०० धर्मप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम के लिए ग्रामस्थोंद्वारा उत्स्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में श्री. विक्रम भावे ने हिन्दू धर्म पर आनेवाली आपत्तियोंके संदर्भ में सविस्तर जानकारी दी।

क्षणिकाएं –

१. इस कार्यक्रम में वैधानिक मार्गदर्शन प्राप्त होने के कारण ग्रामस्थोंने धन्यवाद व्यक्त किए।

२. ग्रामस्थोंको इस बात का भी पता चला कि, वैधानिक मार्ग का अनुसरण कर प्रयास करने के पश्चात आंदोलन को सफलता प्राप्त होती है।

येळावी में सप्ताह के प्रति रविवार के दिन सिद्धेश्वर मंदिर में सभी हिन्दुओंने इकट्ठे होकर ५ आरती, साथ ही धर्मशिक्षा विषयक १ सूत्र पर विचार करने का निश्चय किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

2 Comments

  1. roopnarayan singh

    संगठित होने चाहिए ।एकता में आस्था रखता हु ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *