Menu Close

ओसामा के बेटे ‘हमजा’ को मिली अब अल-कायदा की जिम्मेदारी

वॉशिंगटन – आतंकी संगठन अल कायदा ने एक ऑडियो टेप जारी किया है जिसमें आतंकवादियों से लंदन, वॉशिंगटन, पेरिस और तेल अवीव पर हमला करने की अपील की गई है। अलकायदा ने माना है कि ऑडियो टेप में सुनाई दे रही आवाज ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की है।

इसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि इस आतंकवादी संगठन की जिम्मेदारी ओसामा के २४ वर्षीय बेटे हमजा को सौंप दी गई है। यह ऑडियो मैसेज इस साल जून में रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसे अब जारी किया गया है।

आंतकी संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले इंटेलिजेंस ग्रुप साइट (SITE) की निदेशक रीटा काट्ज ने बताया कि हमजा बिन लादेन ने आतंकवादियों से  वैश्विक जिहाद छेड़ने की अपील की है।

रीटा ने ट्वीट किया, “हमजा अपने पिता और अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के साथ अफगानिस्तान में जिहादी जिंदगी का अनुभव ले चुका है। हमजा इस संगठन को फिर से सक्रिय करना चाहता है। संगठन में उसकी भूमिका बतौर लीडर देखी जा रही है।”

गौरतलब है कि २ मई २०१११ को ९/११ हमले के मास्टर माइंड ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सील कमांडोज की टीम ने पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *