Menu Close

हज यात्रियों के पहले जत्थे को सरकार की ओर से दिए गए सूटकेस !

नर्इ देहली – एयर इंडिया की विशेष फ्लाईट से कल सवेरे सवा छे बजे चालीस हज़ यात्री हज के लिए निकले ।  इस समय देहली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं भूतपूर्व जनरल वी.केे. सिंह और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उपस्थित थे ।  (हिंदूआें क्या कभी आपकी तीर्थयात्राआें के समय इतने मंत्री और मुख्यमंत्री उपस्थित रहते हैं ? – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात)

भूतपूर्व जनरल वी.के. सिंह ने बताया कि, भारत सरकार की ओर से हज़ यात्रियों को सूटकेस दिए गए हैं । ताकि यात्री अपना सामान ठीक से रख सकें ; क्योंकि सऊदी सरकार की ओर से ये परिवाद (परिवाद अर्थात तक्रार) आते थे कि भारतीय हज़ यात्रीयों के सामानों से अव्यवस्था फैलती है ।’’ (हम वी.के. सिंह से पूछना चाहते हैं की, यदि हज यात्री अपना सामान ठिक से नहीं रखते तो उन्हे इसके विषय में बताकर दंडित करना चाहिए कि इस प्रकार से जनता के पैसे से सूटकेस देने चाहिए ? क्या कभी मोदी सरकार हिंदू तीर्थयात्रीयों को सूटकेस देती हैं ? – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात)

इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने चार टन दवाइयां, तंबू, रसोइघर का बंदोबस्त किया है । ( हिंदूआें, अभी नासिक में सिंहस्थ पर्व चल रहा है । वहा भाजपा की गठबंधन सरकार द्वारा सुविधाएं ना देने के कारण साधू-महंत क्रोधित हैं । हज यात्रीयों को सुविधा देनेवाली मोदी सरकार का  ध्यान इस ओर क्यों नहीं है ? – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *