नई दिल्ली : पाकिस्तान ने इस्लाबाद में तैनात भारत के हाई कमिश्नर को समन जारी किया है। इस समन में समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में कथित आरोपी स्वामी असीमानंद की जमानत का विरोध न किए जाने को लेकर भारत से जानकारी मांगी है।
स्वामी असीमानंद को २००७ में समझौता एक्सप्रेस में हुए ब्लास्ट का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था। उधर, पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने स्वामी असीमानंद की जमानत का विरोध करने से इनकार कर दिया था। इस मामले की जांच नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी को सौंपी गई थी। एनआईए ने जांच के बाद पाया कि इस मामले में स्वामी असीमानंद की जमानत का विरोध करने और मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने के लिए उसके पास कोई आधार नहीं है।
स्त्रोत : पत्रिका








