Menu Close

कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया ने २६/११ के गुनहगार सईद की रैली को किया संबोधित

लाहौर – कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी द्वारा २६/११ के मुंबई हमलों के गुनहगार आतंकी हाफिज सईद की रैली में भाषण देने का मामला सामने आया है। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिया ने फोन के जरिए इस रैली को संबोधित किया था। १४ अगस्त को यह रैली पाकिस्तानी की आजादी के मौके पर लाहौर में आयोजित की गई थी। रैली में आसिया ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने के अलावा वहां के लोगों को आजादी की बधाई दी। आसिया ने पाकिस्तान के सपोर्ट में जमकर नारेबाजी भी की। इससे पहले, आतंकी हाफिज ने रैली में आए लोगों से कहा कि कश्मीर की नेता आपसे रूबरू होना चाहती हैं। बता दें कि आसिया ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की महिला विंग की नेता हैं।

विवादों से पुराना नाता

१४ अगस्त को आसिया ने हुर्रियत की महिला विंग की सदस्यों के साथ मिलकर कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा फहराया था। इस मामले की वजह से पीडीपी के साथ जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार चला रही बीजेपी निशाने पर है। जम्मू-कश्मीर बीजेपी यूनिट के अध्यक्ष जुगल किशोर ने आसिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले इसी साल २३ मार्च को पाकिस्तान नेशनल डे पर भी आसिया ने पाकिस्तानी झंडा फहराया था। पुलिस ने उसके खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *